शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा और स्वास्थ्य शेयरों में गिरावट के कारण फिसला अमेरिकी बाजार

ऊर्जा और स्वास्थ्य शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

कल अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कमजोरी आयी। जानकारों का मानना है कि वित्तीय नतीजों का सत्र खत्म हो गया है, इसलिए निवेशकों की नजर आगे अमेरिका-चीन व्यापार करार, आर्थिक आँकड़ों और शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट पर रहेगी। जानकारों के अनुसार इन्हीं कारकों से आगे बाजार की दिशा तय हो सकती है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 133.17 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 25,673.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 70.44 अंक या 0.93% की कमजोरी के साथ 7,505.92 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.2 अंक या 0.65% की गिरावट के साथ 2,771.45 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.20% की बढ़ोतरी के साथ 65.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!