शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 11,050 के ऊपर बरकरार

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

शुरुआती कारोबार में ऊर्जा, इन्फ्रा, एफएमसीजी और आईटी में बिकवाली देखने को मिल रही है। हालाँकि धातु, वहान, फार्मा और पीएसयू बैंक दबाव में हैं। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 70.08 पर खुला है। इससे पहले एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट दिखी है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,636.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,744.02 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 66.59 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 36,702.69 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,053.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,077.95 पर खुल कर 5.45 अंक या 0.04% की वृद्धि के साथ 11,058.45 पर है।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मॅंझोले बाजारों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.04% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.02% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.25% की कमजोरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 36 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख