शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे दिन बाजार में रही तेजी, बैंक और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी

गुरुवार को बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

हालाँकि निफ्टी केवल 5.20 अंक ही ऊपर चढ़ सका। आज आईटी, धातु, वाहन और फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जबकि बैंक, एफएमसीजी और इन्फ्रा में हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। एनएसई के 11 क्षेत्रों के सूचकांकों में से 6 में गिरावट आयी, जिनमें निफ्टी मीडिया में सर्वाधिक 1.85% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं 1.4% की बढ़ोतरी हासिल करते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,636.10 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,744.02 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,830.25 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,590.88 तक फिसला। आखिर में यह 89.32 अंक या 0.24% की मजबूती के साथ 36,725.42 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 110,53.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,077.95 पर खुल कर 5.20 अंक या 0.04% बढ़ कर 11,058.20 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,089.05 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 17 शेयरों में मजबूती और 32 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में बढ़ोतरी और 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.76%, ऐक्सिस बैंक में 1.77%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.71%, आईटीसी में 1.61%, एसबीआई में 1.26% और पावर ग्रिड में 1.03% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोल इंडिया में 3.09%, सन फार्मा में 1.97%, एनटीपीसी में 1.68%, ओएनजीसी में 1.58%, यस बैंक में 1.47% और वेदांत में 1.43% कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,309 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,349 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 161 शेयर सपाट रहे।
हालाँकि प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले आज छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.34% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.11% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.30% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.34% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख