शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बिकवाली, निक्केई और हैंग-सेंग दोनों में 300 से अधिक अंकों की गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भारी कमजोरी दिख रही है।

सभी प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं। यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में बढ़ोतरी को टालने का अमेरिकी बाजार के बाद एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर दिख रहा है। जानकारों के मुताबिक इससे वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता बढ़ी हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 313.26 अंक या 1.46% की कमजोरी के साथ 21,142.75 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 337.48 अंक या 1.17% की कमजोरी के साथ 28,441.96 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.06% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.60% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) भी 0.63% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!