शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मामूली गिरावट, निफ्टी 11,050 के नीचे फिसला

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में हल्की गिरावट दिख रही है।

वाहन, बैंक, धातु, और आईटी शेयरों में कमजोरी है, जबकि एफएमसीजी, इन्फ्रा और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बता दें कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में बढ़ोतरी को टालने का अमेरिकी बाजार के बाद एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर दिखा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,725.42 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,753.59 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 28.76 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 36,696.66 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,058.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,038.85 पर खुल कर 20.90 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 11,037.30 पर है।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मॅंझोले बाजारों में बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल 100 दोनों में 0.21% की बढ़ोतरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 20 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 15 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!