शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर रोजगार आँकड़ों से फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लगातार पाँचवे दिन नीचे फिसला।

कल बाजार पर कमजोर रोजगार रिपोर्ट और चीन के निर्यात में गिरावट से वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर बढ़ी चिंता का नकारात्मक असर पड़ा। बता दें कि डॉव जोंस में जून के बाद सबसे अधिक सत्रों में गिरावट आयी है। जून में डॉव लगातार 8 सत्रों में नीचे गिरा था।
सप्ताह में डॉव और एसऐंडपी 500 में 2.2%, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 2.5% गिरावट आयी है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.99 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 25,450.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13.32 अंक या 0.18% की कमजोरी के साथ 7,408.14 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.86 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 2,743.07 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.85% की कमजोरी के साथ 65.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!