शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बाजार में तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में शानदार शुरुआत हुई है।

सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं। निफ्टी 11,100 के ऊपर पहुँच गया है, जबकि सेंसेक्स 36,900 के ऊपर है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती के साथ 70.01 पर खुला है।
बता दें कि रविवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम घोषित कर दिया। आगामी लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होंगे, जबकि चुनाव नतीजे 23 मई को घोषित किये जायेंगे।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,671.43 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,741.57 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 240.74 अंक या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 36,912.17 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,035.40 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,068.75 पर खुल कर 81.35 अंक या 0.74% की वृद्धि के साथ 11,116.75 पर है।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मॅंझोले बाजारों में बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.75% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.74% की वृद्धि है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 27 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख