शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार - सेंसेक्स 37,000 और निफ्टी 11,150 के ऊपर हुआ बंद

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।

रविवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम घोषित किया। आगामी लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होंगे, जबकि चुनाव नतीजे 23 मई को घोषित किये जायेंगे।
वहीं आज ऑटो, बैंकिंग, हेल्थकेयर, दूरसंचार, बिजली, धातु एवं उपभोक्ता सामान शेयरों में मजबूती और घरेलू निवेशकों द्वारा खरीदारी के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती ने बाजार को काफी सहारा दिया। छोटे-मँझोले शेयरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,671.43 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 36,741.57 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,106.19 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,726.39 तक फिसला। आखिर में यह 382.67 अंक या 1.04% की मजबूती के साथ 37,054.10 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,035.40 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,068.75 पर खुल कर 132.65 अंक या 1.20% बढ़ कर 11,168.05 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,180.90 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 42 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 26 शेयरों में बढ़ोतरी और 05 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 8.08%, पावर ग्रिड में 3.90%, कोल इंडिया में 3.80%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.72%, वेदांत में 2.52% और टाटा स्टील में 2.51% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टीसीएस में 0.41%, एचसीएल टेक में 0.39%, एनटीपीसी में 0.23%, इंडसइंड बैंक में 0.21% और इन्फोसिस में 0.13% कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,758 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 893 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 192 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.96% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.61% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 2.13% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 2.45% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख