शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार तेजी, 11,250 के पार पहुँचा निफ्टी

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

शुरुआती कारोबार में सभी प्रमुख सूचकांक मजबूत स्थिति में है, जिनमें सर्वाधिक बढ़ोतरी ऊर्जा, इन्फ्रा और धातु शेयरों में दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 13 पैसे की मजबूती के साथ 69.75 पर खुला है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,054.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,249.65 पर खुल कर सुबह पौने 10 बजे के करीब 341.61 अंक या 0.92% की मजबूती के साथ 37,395.71 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,168.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,231.35 पर खुल कर 99.30 अंक या 0.89% की वृद्धि के साथ 11,267.35 पर है।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.90% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.13% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.89% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.19% की वृद्धि है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 43 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 28 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख