शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर महँगाई आँकड़ों के बाद चढ़े नैस्डैक कंपोजिट, एसऐंडपी 500

मंगलवार को नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जबकि डॉव जोंस गिरावट के साथ बंद हुआ।

महँगाई दर के आँकड़ों से नैस्डैक और एसऐंडपी को सहारा मिला। मगर इथियोपिया में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बोइंग के शेयर लगातार दूसरे दिन गिरावट आयी, जिसका डॉव जोंस पर नकारात्मक असर पड़ा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 96.22 अंक या 0.38% की कमजोरी के साथ 25,554.66 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32.96 अंक या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 7,591.03 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.22 अंक या 0.30% की वृद्धि के साथ 2,791.52 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.13% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 66.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!