शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मामूली बदलाव, नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में हल्की गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में हल्की गिरावट आयी, जबकि डॉव जोंस मामूली बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

जानकारों के मुताबिक चीन के अनुमान से कमजोर आर्थिक आँकड़ों के कारण अमेरिका के साथ व्यापार करार में रुकावट आ गयी है। साथ ही खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लाड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष के बीच होने वाली मुलाकात कम से कम अप्रैल तक के लिए टल गयी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 7.05 अंक या 0.03% की वृद्धि के साथ 25,709.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.49 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 7,630.91 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.44 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 2,808.48 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.48% की गिरावट के साथ 67.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख