शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

ब्रिटेन के सांसदों ने ब्रेक्जिट को टालने के पक्ष में मतदान किया, जिसका एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर दिख रहा है। वहीं कमजोर येन (Yen) से जापानी शेयर बाजार को सहारा मिल रहा है। लेकिन चीन के कमजोर आर्थिक आँकड़ों के कारण अमेरिका के साथ व्यापार करार में आयी रुकावट से बाजारों में तेजी सीमित है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 11 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 205.93 अंक या 0.97% की बढ़त के साथ 21,492.77 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 272.78 अंक या 0.95% की तेजी के साथ 29,124.18 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.54% की वृद्धि है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.29% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.62% की तेजी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.68% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!