शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में शानदार तेजी, निफ्टी 11,400 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

बता दें कि निफ्टी अपने 6 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया है। बैंकिंग और वित्तीय में तेजी से बाजार को सहारा मिला है। जानकारों के मुताबिक केंद्र में स्थिर सरकार की उम्मीद और लगातार विदेशी निवेश से भी बाजार में खरीदारी का माहौल है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,754.89 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,760.23 पर खुल कर सुबह पौने 11 बजे के करीब 220.41 अंक या 0.58% की मजबूती के साथ 37,975.30 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,343.25 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,376.85 पर खुल कर 70.60 अंक या 0.62% की वृद्धि के साथ 11,413.85 पर है।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.51% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.56% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.52% की वृद्धि है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 33 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 19 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!