शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार पर नयी उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी।

तकनीकी शेयरों में तेजी के अलावा चीन के साथ व्यापार पर बनी नयी उम्मीद से अमेरिकी बाजार को कल सहारा मिला। सप्ताह में देखें तो एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में कम से कम 2.9% की वृद्धि हुई। हालाँकि विमानन कंपनी बोइंग की परेशानियों के बीच डॉव जोंस 1.7% ही ऊपर चढ़ा। इस सप्ताह में एसऐंडपी 500 ने नवंबर के बाद से अपना सबसे शानदार सप्ताहिक प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 138.93 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 25,848.87 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.61 अंक या 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 7,688.53 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14 अंक या 0.50% की वृद्धि के साथ 2,822.48 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.10% की गिरावट के साथ 67.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!