शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार वार्ता में आ रही दिक्कतों के बीच फिसला अमेरिकी बाजार

अमेरिका-चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता में आ रही दिक्कतों की खबरों से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

फेडरल रिजर्व के नरम नीतिगत रुख की अपेक्षित पुष्टि के सकारात्मक असर को व्यापार वार्ता में आ रही दिक्कत की खबर ने समाप्त कर दिया। खबर है कि चीन व्यापार वार्ता में अमेरिकी माँगों के खिलाफ पीछे हट रहा है। इसके बाद वित्तीय शेयरों ने कल अपनी बढ़त गँवा दी और तीनों प्रमुख सूचकांकों पर दबाव डाला।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 26.72 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 25,887.38 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9.46 अंक या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 7,723.95 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,832.57 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.10% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!