शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, 113 अंक फिसला हैंग-सेंग

अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।

उधर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नरम रुख बरकरार रखने के साथ ही इसी साल बॉन्ड होल्डिंग्स में कटौती को रोकने की योजना पेश करने का ऐलान किया है।
इससे पहले अमेरिका-चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता में आ रही दिक्कतों की खबरों से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 16.78 अंक या 0.08% की वृद्धि के साथ 21,583.63 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 113.67 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 29,352.60 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.15% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.62% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.01% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!