शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में तेजी के सहारे अमेरिकी बाजार में मजबूती

गुरुवार को तकनीकी शेयरों में जोरदार तेजी के सहारे अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अगले हफ्ते कंपनी की अपेक्षित स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत से पहले तकनीकी शेयरों में ऐप्पल में सर्वाधिक 3.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। फेड ने निवेशकों को एक नीतिगत बयान से आश्चर्यचकित कर दिया, जो उम्मीद से अधिक "नरम" था। फेड ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेतों के कारण इस साल ब्याज दर न बढ़ाने की संभावना जतायी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 216.84 अंक या 0.84% की मजबूती के साथ 25,962.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 109.99 अंक या 1.42% की बढ़ोतरी के साथ 7,838.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 30.65 अंक या 1.09% की वृद्धि के साथ 2,854.88 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.94% की गिरावट के साथ 67.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!