शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी के बावजूद एशियाई बाजारों में बिकवाली

कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों के सूचकांक लाल निशान में हैं। हालाँकि फेडरल रिजर्व के अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेतों के कारण इस साल और ब्याज दर न बढ़ाने की संभावना जताये जाने के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 45.83 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 21,563.09 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 36.36 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 29,035.19 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.66% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.02% की मामूली गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की हल्की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!