शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉन्ड मार्केट की ओर से मंदी की चेतावनी के कारण अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

तीनों प्रमुख सूचकांकों ने कल ढाई महीनों से अधिक की अवधि में सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन किया। दरअसल जर्मनी के कमजोर विनिर्माण आँकड़ों से यूरोप की सबसे महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गयी है। वहीं अमेरिकी विनिर्माण क्षेत्र में भी वृद्धि दर मार्च में 21 महीने के निचले स्तर पर पहुँच गयी।
इसके अलावा अमेरिका में 2007 के बाद पहली बार तीन महीने / 10 वर्षीय यील्ड कर्व (Yield Curve) का क्रम बदला है, जिससे मंदी का संकेत माना जा रहा है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 460.19 अंक या 1.77% की गिरावट के साथ 25,502.32 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 196.29 अंक या 2.50% की कमजोरी के साथ 7,642.67 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 54.17 अंक या 1.90% की गिरावट के साथ 2,800.71 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.24% की तीखी गिरावट के साथ 67.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!