शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में भूचाल, करीब 700 अंक लुढ़का निक्केई

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त कमजोरी देखने को मिल रही है।

दरअसल बॉन्ड यील्ड रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गयी है। बैंक ऑफ जापान ने संपत्ति खरीदने पर कम ध्यान केंद्रित करनी की नीति की घोषणा की है, जिससे जापान की 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड सितंबर 2016 के बाद सबसे निचले स्तर पहुँच गयी। वहीं ऑस्ट्रेलिया में यह सर्वकालिक न्यूनतम स्तर पर पहुँच गयी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 697.07 अंक या 3.22% की गिरावट के साथ 20,930.27 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 458.53 अंक या 1.58% की कमजोरी के साथ 28,654.82 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.75% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.20% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.64% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.35% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!