शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में लौटी हरियाली, 385 अंक उछला निक्केई

सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

हालाँकि बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड के दिसंबर 2017 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुँचने के कारण नकारात्मक माहौल बना हुआ है। इससे पहले अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव आया। यील्ड में कंवर्जन को कुछ जानकार आने वाले 1-2 सालों में मंदी का संकेत मान रहे हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 385.49 अंक या 1.84% की बढ़ोतरी के साथ 21,362.60 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 109.51 अंक या 0.38% की कमजोरी के साथ 28,632.86 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.34% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.89% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.34% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.59% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!