शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार : सेंसेक्स 38,200 और निफ्टी 11,450 के ऊपर बंद

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों के साथ ही दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मजबूती के सहारे मंगलवार को बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इससे पहले पिछले कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। एनएसई के 11 में से 10 सेक्टोरल सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, जिनमें एनएसई निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.13% की सर्वाधिक वृद्धि हुई।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,808.91 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 80 अंकों की वृद्धि के साथ 37,886.29 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,297.70 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 424.50 अंक या 1.12% की मजबूती के साथ 38,233.41 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,354.25 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,375.20 पर खुल कर 129.00 अंक या 1.14% बढ़ोतरी के साथ 11,483.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,496.75 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयरों में मजबूती और 12 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 24 शेयरों में बढ़ोतरी और 07 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी में 3.28%, एसबीआई में 3.23%, वेदांत में 3.18%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.16%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.75% और बजाज फाइनेंस में 2.72% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इन्फोसिस में 1.23%, बजाज ऑटो में 0.85%, आईटीसी में 0.68%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.37%, टीसीएस में 0.26% और कोल इंडिया में 0.08% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,407 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,288 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 163 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.09% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.66% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.14% की मजबूती के साथ ही निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.16% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख