शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्तीय शेयरों के शानदार प्रदर्शन से चढ़ा अमेरिकी बाजार

वित्तीय शेयरों के शानदार प्रदर्शन के सहारे मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

इस बीच ट्रेजरी यील्ड 15 महीनों के निचले स्तर के ऊपर जमे रहे। एसऐंडपी वित्तीय इंडेक्स में 1.1% की मजबूती आयी, जो 15 फरवरी के बाद इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साथ ही ऊर्जा शेयरों से भी बाजार को सहारा मिला। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से एसऐंडपी ऊर्जा इंडेक्स 1.5% ऊपर चढ़ा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 140.9 अंक या 0.55% की वृद्धि के साथ 25,657.73 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 53.98 अंक या 0.71% की बढ़ोतरी के साथ 7,691.52 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.1 अंक या 0.72% की मजबूती के साथ 2,818.46 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.12% की बढ़त के साथ 67.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!