शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, निक्केई 130 अंक नीचे

बुधवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड के कई वर्षों के निचले स्तर पर पहुँचने के कारण मंदी का खतरा बन गया है, जिससे निवेशकों में उत्साह की कमी है। हालाँकि मंगलवार को वित्तीय शेयरों के मजबूत प्रदर्शन से अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 130.66 अंक या 0.61% की कमजोरी के साथ 21,297.73 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 141.50 अंक या 0.50% की मजबूती के साथ 28,708.41 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.65% की तेजी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.22% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.16% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!