शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में लौटी चमक, 200 अंक उछला निक्केई

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सभी प्रमुख एशियाई बाजारों के सूचकांक मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।

एशियाई बाजारों को अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता के लेकर बढ़ी उम्मीद से सहारा मिल रहा है। वहीं अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड के 15 महीनों के निचले स्तर से ऊपर चढ़ने के बाद अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती का भी एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 199.17 अंक या 0.95% की बढ़ोतरी के साथ 21,232.93 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 170.53 अंक या 0.59% की वृद्धि के साथ 28,945.74 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.62% की तेजी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.43% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.24% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!