शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेज शुरुआत, 11,600 के ऊपर खुला निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ खुले हैं।

निफ्टी ने आज 11,600 के ऊपर शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं, जिनमें धातु, ऊर्जा, इन्फ्रा, आईटी, फार्मा और ऑटो में सर्वाधिक बढ़त है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 10 पैसे की मजबूती के साथ 69.24 पर खुला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,545.72 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 38,675.00 पर खुल कर सुबह 9.20 बजे के करीब 176.45 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 38,722.17 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,570.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,625.45 पर खुल कर 47.95 अंक या 0.41% की मजबूती के साथ 11,617.95 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.69% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.76% की बढ़ोतरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 36 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!