शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2018-19 के अंतिम कारोबारी दिन 11,600 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

धातु शेयरों में हुई खरीदारी के सहारे वित्त वर्ष 2018-19 के आखरी कारोबारी दिन बाजार में मजबूती आयी।

आज निफ्टी 11,600 के ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 127 अंकों की वृद्धि हुई। शुक्रवार के कारोबार में पीएसयू बैंकों को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के शेयरों में खरीदारी हुई, जिनमें सर्वाधिक तेजी धातु, फार्मा, ऑटो, ऊर्जा, इन्फ्रा, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में रही।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,545.72 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 130 अंकों की वृद्धि के साथ 38,675.00 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,748.54 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 127.19 अंक या 0.33% की मजबूती के साथ 38,672.91 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,570.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,625.45 पर खुल कर 53.90 अंक या 0.47% बढ़ोतरी के साथ 11,623.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,630.35 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 33 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 19 शेयरों में बढ़ोतरी और 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 3.20%, टाटा स्टील में 2.73%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.27%, टाटा मोटर्स में 2.17%, ओएनजीसी में 1.66% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.40% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 2.08%, आईटीसी में 1.10%, बजाज ऑटो में 0.89%, ऐक्सिस बैंक में 0.79%, एनटीपीसी में 0.37% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.29% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,459 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,179 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 165 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.99% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.73% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.97% की मजबूती के साथ ही निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.28% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!