शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार वार्ता पर नयी उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति पर नयी उम्मीदों के सहारे कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।

बोइंग, युनाइटेडहेल्थ और कैटरपिलर में बढ़ोतरी से डॉव जोंस में मजबूती आयी, जबकि औद्योगिक और हेल्थकेयर शेयरों ने एसऐंडपी 500 को मजबूती दी।
बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों अनुसार चीन ने पहले की तुलना में कई अधिक मुद्दों पर प्रस्ताव रखे हैं। खबर है कि ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन की चीनी व्यापार अधिकारियों के साथ बैठक भी सकारात्मक रही।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 211.22 अंक या 0.82% की वृद्धि के साथ 25,928.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 60.15 अंक या 0.78% की बढ़ोतरी के साथ 7,729.32 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.96 अंक या 0.67% की मजबूती के साथ 2,834.40 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.83% की बढ़ोतरी के साथ 68.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!