शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की जोरदार शुरुआत, 473 अंक उछला निक्केई

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों से एशियाई बाजारों को काफी सहारा मिलता दिख रहा है। हालाँकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे के प्रस्तावित ब्रेक्जिट करार की एक और हार से पाउंड को झटका लगा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 473.63 अंक या 2.23% की बढ़ोतरी के साथ 21,679.44 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 276.15 अंक या 0.96% की वृद्धि के साथ 29,051.36 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.32% की तेजी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.84% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.14% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.66% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!