शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, अमेरिका-चीन के शानदार विनिर्माण आँकड़ों का असर

चीन और अमेरिका के शानदार विनिर्माण आँकड़ों का एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ा है।

चीन के विनिर्माण क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से मार्च में चार महीनों में पहली बार वृद्धि दर्ज की गयी। मार्च में अमेरिकी विनिर्माण आँकड़े भी उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे अमेरिकी बाजार में भी मजबूती आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.34 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 65.80 अंक या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 21,574.83 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) सपाट 29,563.86 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.14% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.19% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.52% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!