शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस में आयी गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मिली-जुली स्थिति रही, जिसमें डॉव जोंस में गिरावट दर्ज की गयी।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट में वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि एसऐंडपी सपाट बंद हुआ। खुदरा फार्मेसी कंपनी वॉलग्रीन्स बूट्स अलायंस में हुई मुनाफावसूली से इसके शेयर में 12.8% की गिरावट आयी, जिसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। इससे एसऐंडपी 500 उपभोक्ता स्टेपल इंडेक्स भी 0.8% नीचे गिरा।
नये आँकड़ों के अनुसार फरवरी में अमेरिका निर्मित पूँजीगत सामानों के नये ऑर्डर में गिरावट आयी है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 79.29 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 26,179.13 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.77 अंक या 0.25% की बढ़ोतरी के साथ 7,848.69 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,867.24 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 69.37 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!