शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार सात महीनों के ऊपरी स्तरों पर, हैंग-सेंग में 274 अंकों की तेजी

बुधवार को सभी प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं।

साथ ही एशियाई बाजारों के सूचकांक 7 महीनों के ऊपरी स्तरों पर पहुँच गये हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुँच गये हैं, जबकि फरवरी में यूएस निर्मित पूँजीगत सामानों के नये ऑर्डर में गिरावट से अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 164.47 अंक या 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 21,669.78 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 274.00 अंक या 0.92% की वृद्धि के साथ 29,898.67 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.89% की मजबूती है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.88% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!