शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में आयी मजबूती, नैस्डैक में गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में वृद्धि दर्ज की गयी।

कल अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों में कमजोरी आयी, मगर बोइंग और फेसबुक में बढ़ोतरी ने इसके प्रभाव को खत्म कर दिया। साथ ही जानकारों के मुताबिक निवेशक यूएस-चीन के बीच और अधिक स्पष्टता के इंतजार में हैं।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 166.5 अंक या 0.64% की वृद्धि के साथ 26,384.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.76 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 7,891.78 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.99 अंक या 0.21% की वृद्धि के साथ 2,879.39 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 69.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!