शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के सहारे चढ़ा बाजार

ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के सहारे मंगलवार को बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

इन्फ्रा शेयरों में बिकवाली हुई, जबकि पीएसयू बैंकों, धातु, फार्मा, ऊर्जा और आईटी शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया। इससे पहले सोमवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी। आज सुबह भी बाजार में सपाट शुरुआत के बाद कमजोरी देखनो को मिली थी, मगर दोपहर बाद के सत्र में बाजार का रुख बदल गया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,700.53 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 30 अंकों की वृद्धि के साथ 38,730.93 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,978.99 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 238.69 अंक या 0.62% की मजबूती के साथ 38,939.22 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,604.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,612.05 पर खुल कर 67.45 अंक या 0.58% की वृद्धि के साथ 11,671.95 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,683.90 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 37 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 26 शेयरों में बढ़ोतरी और 05 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 4.08%, टाटा मोटर्स में 2.67%, आईसीआईसीआईसीआई बैंक में 2.52%, बजाज ऑटो में 2.19%, कोल इंडिया में 2.12% और एचसीएल टेक में 1.83% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से एशियन पेंट्स में 3.54%, इन्फोसिस में 0.95%, भारती एयरटेल में 0.76%, बजाज फाइनेंस में 0.48% और ओएनजीसी में 0.35% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,170 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,376 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 153 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.15% की मजबूती और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.10% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.14% की बढ़ोतरी के साथ ही निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.08% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!