शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-यूरोप के बीच व्यापार तनाव से फिसले एशियाई बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 11 अरब डॉलर की यूरोपीय वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा से बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान का कल अमेरिकी बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा। साथ ही आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के वैश्विक विकास के लिए अनुमान कम करने से भी निवेशकों को झटका लगा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 143.43 अंक या 0.66% की कमजोरी के साथ 21,659.16 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 154.40 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 30,003.09 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.38% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.04% की मामूली वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.25% की कमजोरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.23% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!