शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर में कमजोरी के बीच फिसले एशियाई बाजार

डॉलर में कमजोरी के बीच गुरुवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नरम रुख और अमेरिका में अपेक्षाकृत सौम्य मुद्रास्फीति आँकड़ो के बाद वैश्विक ब्याज दरों के लंबे समय तक कम रहने की उम्मीदों के कारण डॉलर में कमजोरी आयी है। वहीं यूरोपीय नेताओं द्वारा अक्टूबर के अंत तक यूनियन छोड़ने के लिए ब्रिटेन की समय सीमा बढ़ाने पर सहमत होने के बाद ब्रिटिश पाउंड में हल्की मजबूती आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 59.70 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 21,627.87 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 174.34 अंक या 0.58% की गिरावट के साथ 29,945.22 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.43% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.38% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की कमजोरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.15% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!