शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट, हेल्थकेयर शेयरों में हुई बिकवाली

हेल्थकेयर शेयरों में हुई बिकवाली से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

साथ ही फिर से वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका ने बेहतर आर्थिक आंकड़ों का असर खत्म कर दिया। आर्थिक आँकड़ों के आधार पर पिछले सप्ताह अमेरिका में शुरुआती बेरोजगार दावे 1969 के बाद न्यूनतम स्तर पर पहुँच गये।
जानकारों के अनुसार इस समय निवेशकों की नजर अमेरिका में शुरू होने वाले वित्तीय परिणामों के सत्र भी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.11 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 26,143.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16.88 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 7,947.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,888.32 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.27% की कमजोरी के साथ 70.83 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!