शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निक्केई 130 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुली स्थिति दिख रही है।

यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आयी, जबकि निवेशक अमेरिका में शुरू होने वाले वित्तीय परिणामों के सत्र से पहले सतर्क हैं। साथ ही कल हेल्थकेयर शेयरों में हुई बिकवाली से अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 130.52 अंक या 0.60% की मजबूती के साथ 21,841.90 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 76.66 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 29,762.79 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.43% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.19% की मामूली कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की बढ़त है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!