शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती, 269 अंक उछला डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी।

दो बड़े बैंकों के उम्मीद से बेहतर रहे वित्तीय नतीजों से अमेरिकी बाजार को राहत मिली। कल की तेजी से एसऐंडपी और नैस्डैक ने सप्ताह में आयी गिरावट की भरपायी पूरी की। तीनों प्रमुख सूचकांक अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तरों के करीब पहुँच गये।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 269.25 अंक या 1.03% की वृद्धि के साथ 26,412.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 36.80 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 7,984.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.09 अंक या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 2,907.41 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.01% की बढ़ोतरी के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!