शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में खरीदारी

सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्डमैन सैक्स की आमदनी जानकारों के अनुमान से कम रही, जिससे इसके शेयर में 3.8% की कमजोरी देखने को मिली। इसी कारण अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 39.11 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 22,208.22 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 48.32 अंक या 0.16% की वृद्धि के साथ 29,859.04 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.03% की मामूली मजबूती है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.19% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की कमजोरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!