शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुए रिकॉर्ड स्तर

मंगलवार को जबरदस्त खरीदारी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़े।

इन्फ्रा, धातु, एफएमसीजी और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। जानकारों के अनुसार मार्च में देश का व्यापार घटने का भी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। सरकार द्वारा घोषित किये गये आँकड़े के अनुसार मार्च 2018 में 13.51 अरब डॉलर के मुकाबले 2019 के समान महीने में भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 10.89 अरब डॉलर रह गया।
साथ ही देश के निर्यात में बढ़ोतरी हुई। साल दर साल आधार पर फार्मा, केमिकल और इंजीनियरिंग में वृद्धि से मार्च में भारत का निर्यात 11.02% की बढ़त के साथ 32.55 अरब डॉलर रहा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,905.84 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 135 अंकों की वृद्धि के साथ 39,040.30 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,364.34 अंकों के सर्वकालिक ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 369.80 अंक या 0.95% की मजबूती के साथ 39,275.64 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,690.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,736.20 पर खुल कर 96.80 अंक या 0.83% की वृद्धि के साथ 11,787.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,810.95 पर रहा, जो इसका आज तक का शिखर भी है।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 36 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 27 शेयरों में बढ़ोतरी और 04 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 3.96%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.58%, ओएनजीसी में 2.49%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.82%, मारुति सुजुकी में 1.74% और एशियन पेंट्स में 1.71% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से पावर ग्रिड में 0.63%, इन्फोसिस में 0.63% और टाटा मोटर्स में 0.22% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,292 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,279 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 153 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.12% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.37% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.03% की मामूली गिरावट आयी, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख