शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट, कच्चे तेल के दाम भी घटे

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

हालाँकि तीनों प्रमुख सूचकांकों में कोई खास गिरावट नहीं आयी। मॉर्गन स्टेनली के नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे, जबकि निवेशक चीन की सकल घरेलू उत्पाद रिपोर्ट को लेकर उत्साहित रहे। नये आँकड़ों के अनुसार 2019 की पहली तिमाही में साल दर साल आधार पर चीन की विकास दर 6.4% रही। साथ ही 23.1 करोड़ टन स्टील का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 3.12 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 26,449.54 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.14 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 7,996.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.61 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 2,900.45 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.14% की कमजोरी के साथ 71.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!