शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी के बावजूद एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

इससे पहले कल अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। मार्च में अमेरिकी खुदरा बिक्री के अनुमान से बेहतर रहने, बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वाले अमेरिकियों की संख्या में गिरावट और कुछ कंपनियों के शानदार वित्तीय नतीजों का अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 133.29 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 22,223.41 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 161.42 अंक या 0.54% की गिरावट के साथ 29,963.26 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.65% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.03% की मामूली गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.19% की वृद्धि है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.11% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!