शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़ोतरी, कच्चे तेल के दाम 5 महीनों के शिखर पर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

हॉन्ग-कॉन्ग और चीन के बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। अमेरिका ने ईरान के सभी तेल आयातकों से कहा है कि या तो वे ईरान से तेल खरीदना बंद करें या फिर प्रतिबंधों के लिए तैयार हो जायें। अमेरिका की इस घोषणा से कच्चे तेल की कीमतें 5 महीनों के शिखर पर पहुँच गयी हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 20.44 अंक या 0.09% की वृद्धि के साथ 22,221.00 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 161.44 अंक या 0.54% की गिरावट के साथ 29,963.26 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.34% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.27% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.16% की मजबूती है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.29% की बढ़ोतरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!