शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोर शुरुआत, निफ्टी 11,700 के नीचे फिसला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की गिरावट दिख रही है, जबकि निफ्टी 11,700 के नीचे पहुँच गया है। शुरुआती कारोबार में आईटी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट दिख रही है। ऊर्जा, इन्फ्रा, वाहन, बैंक, धातु और फार्मा में बिकवाली देखने को मिल रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,140.28 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 39,158.22 पर खुल कर 9.20 बजे 197.98 अंक या 0.51% की कमजोरी के साथ 38,942.30 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,752.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,727.05 पर खुल कर 69.35 अंक या 0.59% की गिरावट के साथ 11,683.45 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.51% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.78% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.71% की गिरावट है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 13 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!