शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हाहाकार, करीब 500 अंक टूटा सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है।

सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 11,600 के नीचे बंद हुआ। आज आईटी को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों में गिरावट आयी, जिनमें ऊर्जा, बैंक, वाहन, धातु, फार्मा, इन्फ्रा और एफएमसीजी में खूब बिकवाली हुई। दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का बाजार पर काफी नकारात्मक असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 6 महीनों के शिखर (74.31 डॉलर प्रति बैरल) पर पहुँच गये हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,140.28 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह मामूली बढ़त के साथ 39,158.22 पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। सत्र के दौरान सेंसेक्स 38,585.65 के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में यह 495.10 अंक या 1.26% की गिरावट के साथ 38,645.18 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,752.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,727.05 पर खुल कर 158.35 अंक या 1.35% की कमजोरी के साथ 11,594.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर भी 11,583.95 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 10 शेयरों में मजबूती और 40 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 05 शेयरों में बढ़ोतरी और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 0.89%, टीसीएस में 0.88%, इन्फोसिस में 0.59%, एनटीपीसी में 0.26% और पावर ग्रिड में 0.08% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 6.62%, इंडसइंड बैंक में 4.11%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.76%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.54%, एचडीएफसी में 2.19% और ऐक्सिस बैंक में 2.05% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 740 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,765 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 192 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.53% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.44% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.75% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.76% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख