शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, 8,000 के ऊपर पहुँचा नैस्डैक कंपोजिट

ऊर्जा शेयरों में मजबूती के बावजूद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

कल अमेरिकी बाजार में कारोबार में मंदी रही। फिर भी नैस्डैक और एसऐंडपी में मजबूती दर्ज की गयी। जानकारों के मुताबिक कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले निवेशक सतर्क हैं। इस सप्ताह एसऐंडपी 500 की कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, जिनमें बोइंग, अमेजन और फेसबुक शामिल हैं।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 48.49 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 26,511.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.20 अंक या 0.22% की वृद्धि के साथ 8,015.27 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.94 अंक या 0.10% की बढ़ोतरी के साथ 2,907.97 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.80% की बढ़ोतरी के साथ 74.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!