शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एशियाई बाजारों में बिकवाली

कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के बीच मंगलवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल के दाम 6 महीनों के शिखर पर पहुँच गये हैं। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.80% की बढ़ोतरी के साथ 74.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 52.49 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 22,165.41 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 89.39 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 29,873.87 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.75% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.20% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!