शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में चौतरफा खरीदारी से एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

कई कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से आर्थिक मंदी की शंका कम हुई, जिससे बाजार को सहारा मिला। फेडरल रिजर्व के नरम रुख और अमेरिका-चीन व्यापार समाधान की उम्मीद से एसऐंडपी 500 2019 में 17% मजबूत हुआ है। साथ ही अब इसे कंपनियों के शानदार नतीजों से भी फायदा मिल रहा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 145.34 अंक या 0.55% की बढ़ोतरी के साथ 26,656.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 105.55 अंक या 1.32% की वृद्धि के साथ 8,120.82 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 25.71 अंक या 0.88% की बढ़ोतरी के साथ 2,933.68 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!