शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी के बावजूद दबाव में एशियाई बाजार

अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी के बावजूद बुधवार को एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है, जिसमें जापान, हॉन्ग-कॉन्ग और दक्षिण कोरियाई बाजार सूचकांक लाल निशान में हैं। जानकारो के अनुसार इसका एक बड़ा कारण कच्चे तेल के बढ़ते दाम हैं।
इससे पहले कल कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से अमेरिकी बाजार में चौतरफा खरीदारी से एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 5.32 अंक या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 22,254.42 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 123.58 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 29,839.66 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.28% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.07% की हल्की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.01% की भारी गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.11% की वृद्धि दिख रही है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!